उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के मद्देनजर शनिवार को तहसील सकलडीहा में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर अब यह आयोजन सोमवार, 6 जुलाई को होगा। प्रशासन के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत शनिवार को होने वाले समाधान दिवस की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। सोमवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।