नगर पंचायत सैयदराजा की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। भाजपा के पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल, जिन्होंने कुछ दिन पहले वर्तमान चेयरमैन आभा जायसवाल पर विकास कार्यों में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, अब उन्हें ही चेयरमैन का प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया गया है। इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।