फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: मोनू हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, घायल हत्यारोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अनुज कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 12:39 PM IST

बुलंदशहर में मोनू हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से हत्यारोपी कृष्णा घायल हो गया। कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद मोनू की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जंगल में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में 26 वर्षीय मोनू की हत्या हुई थी। दोस्तों ने ही पेचकश से हमला कर गला घोंटकर मोनू की निर्मम हत्या की थी। कृष्णा ने अपने साथी सागर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बीते दिन मोनू का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाचूरा-ग्रेटर नोएडा मार्ग को जाम कर दिया था। 24 घंटे के भीतर ककोड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोनू हत्याकांड का खुलासा किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें