बुलंदशहर के खुर्जा के मुंडाखेड़ा रोड स्थित अग्रियोटेक फूड्स लिमिटेड में इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही। मीट कारोबारी हापुड़ निवासी हाजी यासीन की फैक्टरी पर छापेमारी चल रही। दर्जनों गाड़ियों के साथ इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे, कई घंटों से रेड जारी है। टीम फैक्टरी के अंदर अहम दस्तावेज खंगाल रही, छापे से जिले में हड़कंप मच गया।