फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 18 माह के लापता मासूम की हत्या, संदूक में रजाई के नीचे छिपाई लाश

शाहरुख खान Updated Wed, 15 Oct 2025 10:28 AM IST

बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के नित्यानंदपुर नंगली गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए डेढ़ वर्षीय मासूम माधव की हत्या कर दी गई और उसके शव को एक संदूक में रजाई के नीचे छिपा दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मासूम का हत्यारा, वारदात के बाद परिजनों के साथ बच्चे की तलाश में जुटा हुआ था, जिससे कि किसी को उस पर शक न हो। 18 माह का मासूम माधव मंगलवार शाम को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच, पुलिस को गांव निवासी पड़ोसी अंकुश पर शक हुआ, जिसके बाद उसके घर की तलाशी लेने की अनुमति मिली। जब पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी के घर की तलाशी ली, तो घर में रखे एक संदूक पर संदेह हुआ। संदूक को खोलने पर पुलिस टीम सकते में आ गई। संदूक के अंदर रजाई के नीचे से मासूम माधव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें