बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव कमोना में खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने छापामारी में मौके से नकली दूध बरामद किया है। केमिकल से नकली दूध बनाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने तीन सैंपल भरे हैं। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से लगभग 4 कुंतल दूध बरामद किया। चेकिंग अभियान के दौरान मौके से एक 315 बोर का तमंचा भी पुलिस को मिला है।