फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान का बीम गिरने से युवक की मौत

मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 03:24 PM IST

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया असगुना में शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान का बीम गिर गया, जिससे दबकर 18 वर्षीय योगदास की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि योगदास पुत्र श्यामवीर ने करीब एक सप्ताह पहले ही अपने मकान का निर्माण शुरू कराया था। उसकी दीवारें चुनी जा चुकी थीं। बरामदे के आगे बीम पड़ चुका था। अब उस पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। शनिवार सुबह करीब दस बजे राजमिस्त्री बीम के ऊपर चिनाई करने की तैयारी कर रहे थे। योगदास बीम के नीचे खड़ा था। उसी दौरान अचानक बीम भरभराकर गिर गया, जिससे दबकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें