फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के लखनपुरा में कुल्हाड़ी से प्रहार कर प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में बृहस्पतिवार रात 60 वर्षीय ग्राम प्रधान शिवचरण लोधी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वह घर में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने उनका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि लखनपुरा के प्रधान शिवचरण लोधी घर में सो रहे थे। रात में किसी ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद सामने आया है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें