फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में मेला ककोड़ा में पहुंची झंडी, गंगा पूजन के साथ मेले का आगाज

मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 05:29 PM IST

बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर लगने वाला रुहेलखंड का मिनी कुंभ मेला ककोड़ा शुक्रवार को विधि विधान से शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पूर्वाह्न 10:45 बजे झंडी लेने सिद्धपीठ मां ककोड़ा वन देवी मंदिर पहुंचीं। वहां पूजा करने के बाद झंडी लेकर करीब साढ़े 12 बजे मेला स्थल गंगा घाट पहुंचीं, जहां पूजन किया गया। डीएम निधि श्रीवास्तव और डीएम डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मेला ककोड़ा स्थल पहुंचा। बता दें कि 15 दिन तक चलने वाले मेला ककोड़ा में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें