फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में गंगा किनारे ककोड़ा मेला कल से, देवी मंदिर से झंडी रवानगी के साथ होगी शुरुआत

मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 03:32 PM IST

बदायूं के कादरचौक में गंगा किनारे लगने वाले मिनी कुंभ ककोड़ा मेले की औपचारिक शुरुआत आठ नवंबर को ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी रवाना होने के साथ हो जाएगी। गंगा किनारे लगने वाला यह मेला 15 दिन तक चलेगा। ककोड़ा गांव में ककोड़ा देवी का मंदिर स्थापित है। यहां पर आठ नवंबर को हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद में मंदिर से झंडी ले जाकर मेला ककोड़ा स्थल पर विधि विधान से स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही गंगा मैया की पूजा अर्चना की जाएगी। ककोड़ा देवी मंदिर के बाबा नन्हें दास ने बताया कि मेला में झंडी पहुंचने के पीछे का रहस्य यह है। कालांतर में देवी के मंदिर के पास ही मेला लगता था, लेकिन लगातार गंगा पीछे हटती गई। इसके बाद मेले में देवी के स्वरूप के रूप में मंदिर की झंडी मेला में स्थापित की जाती है। तब से गंगा मंदिर के पास ही रहती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें