बरेली में उर्स-ए-रजवी के मौके पर जोगी नवादा में एक बार फिर सौहार्द की बयार बही। इस बार चादरों के जुलूस पर हिंदुओं ने फूल बरसाए। शाहनूरी मस्जिद से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को चादरों का जुलूस निकाला। यह जुलूस वहां हरी मजार कब्रिस्तान तिराहा आया और फिर मौर्य गली पहुंचा। यहां हिंदू समुदाय के संभ्रांत लोगों ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे लोगों को फूल मालाएं पहनाईं। छतों से भी पुष्पवर्षा की गई। मौर्य गली के महंत राकेश कश्यप, संजीव शर्मा और आर्येंद्र कश्यप आदि ने जुलूस का स्वागत किया।