बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज के भव्य द्वार पर सोमवार को रजा का परचम लहराने के साथ ही उर्स-ए-रजवी का आगाज हुआ। इस्लामी नारों और कुरान की गूंजती आयतों के बीच सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी, आसिफ मियां व देश-विदेश आए तमाम उलमा की मौजूदगी में दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इसके बाद फिजा में आला हजरत की लिखीं नात व मनकबत गूंज उठीं। उर्स में देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचे हैं।