सावन माह के तीसरे सोमवार को बरेली में बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों में काफी उत्साह दिखा। नाथ मंदिरों में भोर से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। इससे पूर्व शहर से गंगाजल लेने गए कांवड़ियों की शाम से देर रात तक वापसी होती रही। मध्य रात्रि के बाद नाथ मंदिरों के कपाट खुले तो शिवभक्तों ने हर-हर महादेव उद्घोष करते हुए जलाभिषेक किया।