बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम डंपी उर्फ फखरुद्दीन है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देश विरोधी पोस्ट की थी। एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।