बरेली में पीरबहोड़ा में शराब की एक दुकान को लूटने के बाद अगजनी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने शराब की दुकान का विरोध किया था। इसी बीच भीड़ उग्र हो गई और शराब की दुकान में तोड़फोड़ के बाद शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक कर आग लगा दी। पूरी घटना जुमे की नमाज के बाद घटी। उग्र भीड़ ने शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन को पीटा और उसकी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।