कोलकता में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां की लाश को करीब तीन साल तक फ्रीजर में रखा। आरोपी बेटे ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि वो अपनी मां के नाम की पेंशन की रकम ले सके। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जिस तरह से वो अपनी मृत मां को जिंदा साबित कर पेंशन की रकम बैंक से ले रहा था वो हैरान करने वाला है।