फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी मेंजिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पांच घंटे बाद मिल रहा इलाज

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 01:37 PM IST

यूपी के बाराबंकी में सोमवार को होली की छुट्टी के बाद अस्पताल खुले, तो मरीजों की लंबी लाइनें लगीं। बुखार और वायरल से पीड़ित ज्यादातर मरीज पहुंचे। एक साथ भीड़ बढ़ी तो स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं। जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे अमर उजाला की टीम जिला अस्पताल पहुंची। ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें दिखीं। मरीजों से बातचीत करने पर पता चला कि इलाज के लिए यहां पांच अलग-अलग कतारों में खड़ा किया गया है। पहले मरीजों को टोकन लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। टोकन के बाद पर्चा बनवाने के लिए दूसरी कतार में खड़े होना पड़ा। पर्चा बनने के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर द्वारा लिखी गई जांच के लिए चौथी कतार में खड़े होना पड़ा। अंत में मरीजों को दवा लेने के लिए फिर से लंबी कतार में लगना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें