फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में उद्घाटन होते ही चिल्ड्रेन पार्क में चहके बच्चे

Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 07:53 PM IST

बाराबंकी में स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया गया। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने बृहस्पतिवार शाम इसे बच्चों को समर्पित किया। उद्घाटन होते ही पुलिस लाइन के नन्हें-मुन्हें बच्चे खुशी से झूम उठे और पार्क में चहकने लगे। डीएम की पुत्रियां नव्या व नित्या तथा एसपी की पुत्री मृणाली भी इस अवसर पर मौजूद थीं। इन बेटियों ने फीता काटने और शिलापट का पर्दा हटाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। पार्क में लगे रंग-बिरंगे झूलों पर बच्चे खूब झूला झूलते दिखे। उनके चेहरों पर एक अलग ही उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने इस पार्क के निर्माण को बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सहायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्क बच्चों को खेलने और स्वस्थ रहने का अवसर देते हैं। उद्घाटन समारोह में आए सभी बच्चों को डीएम ने फलों की टोकरी भी प्रदान की। इससे बच्चों को दोहरी खुशी मिली, एक तो पार्क और दूसरे स्वादिष्ट फल। यह पहल बच्चों के बीच शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल था। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार भी समारोह में शामिल हुए। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, आरआई राजेश कुमार गौतम, सीओ सिटी संगम कुमार, नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ल, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कुमारी रत्ना आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें