फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दे दी जान; लोगों में आक्रोश

यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी सुहेल (22) की बृहस्पतिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। सुहेल 12 फरवरी को अयोध्या की पटरंगा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। अब इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना लोगों में अयोध्या पुलिस को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। ढेमा गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। परिजन पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। रामसनेहीघाट के भुंडेहरी गांव निवासी अरमान 6 फरवरी को शादी समारोह में वेटर का काम करने अयोध्या में इनायतपुर क्षेत्र के एक गांव गया था। वहां एक महिला वेटर से अभद्रता के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया गया कि 7 फरवरी को इनायत नगर पुलिस अरमान के बहनोई सुहेल के घर ढेमा पहुंची थी। उसे पूछताछ के नाम पर उठा ले गई थी। परिजनों के अनुसार, जब वे थाने पहुंचे तो पता चला कि सुहेल को पटरंगा थाना क्षेत्र की बसौढ़ी मथुरा चौकी में रखा गया है। पत्नी शमा का आरोप है कि वहां इनायत नगर और पटरंगा पुलिस ने सुहेल को थर्ड डिग्री देते हुए बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि या तो पैसे लाओ या फंदे पर लटक जाओ। गंभीर चोटों और मानसिक आघात से घर लौटे सुहेल की हालत लगातार बिगड़ती गई। 12 फरवरी को उसने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया कि गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की तड़के मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जानकारी होने पर असंद्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ ढेमा गांव पहुंचे। तनाव की स्थिति देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें