फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के जिला अस्पताल में इमरजेंसी के कक्षों में लटक रहे ताले, रातभर स्ट्रेचर पर कराहते रहे मरीज

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 01:05 PM IST

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी के दो कक्ष बंद कर दिए गए। इससे मरीजों को पूरी रात स्ट्रेचर पर ही काटनी पड़ी। अमर उजाला की पड़ताल में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। आधी रात 12.30 से 1.00 तक अमर उजाला के साथी अस्पताल में मौजूद रहे। इस दौरान देखा गया कि इमरजेंसी के जो कक्ष पहले मरीजों के लिए खुले थे, अब उनमें ताला जड़ दिया गया है। इससे रात में आने वाले मरीजों को बेड नहीं मिला। वह रातभर स्ट्रेचर पर ही कराहते रहे। बुजुर्ग मरीजों को भी बेड नहीं मिला। मरीजों ने अपनी पीड़ा बयां की। बताते चलें कि अव्यवस्थाओं के चलते हाल ही में जिला अस्पताल में सीएमएस को बदला गया है। नए सीएमएस के आने के बाद हालात सुधरने के बजाय और ज्यादा खराब होते दिख रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें