फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर हत्याकांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Mar 2026 09:07 AM IST

हल्दी पुलिस ने चेकिंग के दौरान किशोर हत्याकांड के अभियुक्त मनोज यादव को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे हल्दी पुलिस रात में मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले रोड पर थानाध्यक्ष राजू राय पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। उसी दौरान हनुमान मंदिर से 300 मीटर पश्चिम किशोर हत्या से संबन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश मनोज यादव निवासी बबुआपुर कठही 32 वर्ष के बायें पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश सोमवार की रात में रौनक यादव की हत्या करके भाग गया था। घायल बदमाश मनोज यादव को ईलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएचसी सोनवानी अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें