बलिया जिले के बांसडीह-मनियर मार्ग पर सोमवार को हालपुर चट्टी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व मजिस्ट्रेट जाम समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से वार्ता करने में जुट गए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी रहा।