फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन, बलिया में जुलूस निकाल तहसील पहुंचे भाजपाजन, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 05:59 PM IST

बदहाल विद्युत आपूर्ति और अधिशासी अभियंता खंड चार का कार्यालय बैरिया में खोलने की मांग को लेकर भाजपा नेता सीबी मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को बैरिया त्रिमुहानी से जुलूस की शक्ल में ग्रामीण तहसील प्रांगण पहुंचे। मुख्य अभियंता आजमगढ़ और अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी बैरिया को पत्रक सौंपकर बिजली की सप्लाई को ठीक करने व अधिशासी अभियंता का कार्यालय नगर पंचायत बैरिया क्षेत्र में खोलने की मांग की गई। उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता आजमगढ़ व अधिशासी अभियंता खंड चार की ओर से शासन के निर्देशों की लगातार अवहेलना की जा रही है। निर्धारित मानकों के अनुसार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जब तक अधिशासी अभियंता के कार्यालय के लिए जगह का निर्धारण नहीं हो रहा है तब तक तहसील प्रांगण में ही अस्थायी रूप से उनके कार्यालय स्थापित करवाया जाए।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि हल्दी, सुरेमनपुर या अन्य जगह अधिशासी अभियंता का कार्यालय हमें मंजूर नहीं होगा। कार्यालय नगर पंचायत क्षेत्र में ही स्थापित होना चाहिए। बार-बार तार टूटने, लाइन ब्रेकडाउन होना व बार-बार इंसुलेटर का चटकना, घटिया सामग्री का प्रबल उपयोग का संकेत दे रहा है, जिसकी जांच की आवश्यकता है। आंदोलनकारियों ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में अपनी सुविधा अनुसार एक बैठक की तिथि निर्धारित करने की भी मांग की। पत्रक देने वालों में रमेश सिंह, मनीष वर्मा, भगवती प्रसाद, विनोद गुप्ता, रत्नेश कुमार सिंह, तारकेश्वर गोड़, जितेंद्र उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें