फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई बालाजी जा रही बोलेरो, दुर्घटना में 5 घायल

ishwar ashish Updated Tue, 14 Oct 2025 10:06 AM IST

बहराइच के मोतीपुर थाना अंतर्गत नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह जालिम नगर पुल के समीप सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि इस टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार पांच लोग घायल हुए हैं। सभी बाला जी दर्शन के लिए भोर में घर से निकले थे। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के द्वारा सभी 5 घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल आनंद (32) पुत्र मुल्लूदास, रामदयाल (46) पुत्र सुंदरलाल, लक्ष्मी (13) पुत्री रामदयाल निवासी बोझिया को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों प्रकाश बाजपेई (62) पुत्र दयाशंकर, और राम कुबेर (62) पुत्र बिग्गू प्रसाद का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर घायल प्रकाश बाजपेई ने बताया कि सभी लोग बोझिया के निवासी थे। जो बोलेरो में सवार होकर श्री बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बहराइच-लखीमपुर जिले की सीमा पर जालिम नगर पुल के समीप एक कंटेनर खड़ा था। कोहरे के कारण ड्राइवर की नजर न पड़ने के कारण यह हादसा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें