बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के नवीनपुरवा गांव में तेंदुआ जगतराम थारू के घर में भोर में घुस गया। तेंदुए की गुर्राहट सुन घर के दूसरे हिस्से में सो रहे परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर भाग निकले। इस बीच स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। तेंदुआ घर में ही छिप गया। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। सूचना पर पहुची निशानगाड़ा वन रेंज की टीम घर को चारों तरफ से जाल से घेर कर रेस्क्यू शुरू किया। गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है, ग्रामीण दहशत में है।