यूपी के बहराइच में खेत की सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने काट लिया। इस पर वह सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। सांप देखकर अस्पताल की इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल हो गया। डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू कर दिया है। मामला रिसिया थाना इलाके के समसातरहर गांव का है।