खेकड़ा में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता हरिओम पवार और एसडीओ पवन कुमार ने टीम के साथ 50 हजार से एक लाख तक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। एक टीम मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा, दूसरी टीम नाला पार बस्ती और तीसरी टीम ने पाठशाला रोड पर करीब 30 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। करीब 20 बकाएदारों के मीटर उखाड़ लिए। बकाएदारों को शीघ्र ही बकाया राशि जमा करने की हिदायत दी। चोरी से केबल लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।