फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल;video

अभिनव कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 02:56 PM IST

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर स्थित नगरिया जहानपुर में शुक्रवार की भोर में एक गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर गिट्टी फैल गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, गिट्टी से भरा यह ट्रक जौनपुर की ओर से आ रहा था। नगरिया जहानपुर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक का कुछ हिस्सा और गिट्टी फोर लेन सड़क के दोनों तरफ फैल गई, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में ट्रक चालक की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद, थाना निजामाबाद का निवासी है। रामचंद्र दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चालक ने पुलिस को बताया कि यह गिट्टी नौतनवा, गोरखपुर ले जाई जा रही थी। घायल होने के कारण वह अधिक जानकारी नहीं दे पाया। जिस स्थान पर गिट्टी पहुंचाई जानी थी, उसे भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें