फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स-डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स-डे पर चिकित्सकों और सीए का हुआ सम्मान; VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 02 Jul 2026 09:35 PM IST

देश के विकास और समाज के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब द्वारा ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ तथा ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, सचिव रविशंकर प्रजापति तथा इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने जिले के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट शिवम गर्ग, सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ. अमित सिंह एवं डॉ. महातम दुबे को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज की रीढ़ हैं। एक ओर डॉक्टर अपनी निस्वार्थ सेवा से मानव जीवन की रक्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी दोनों ही पेशों से जुड़े लोग समाज को दिशा, सुरक्षा और विश्वास प्रदान करते ह

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें