फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश बोले- पीडीए का नारा छलावा, विपक्ष ने किया पिछड़ों का शोषण; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 29 Mar 2026 02:54 PM IST

अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद मंत्री राजभर ने आम जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में राजभर अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को महज “छलावा” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह नारा जनता को गुमराह करने के लिए दिया गया है, जबकि सत्ता में रहते हुए विपक्ष ने इन वर्गों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने केवल अपने परिवार के विकास पर ध्यान केंद्रित किया और पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा की। जाति जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को केवल चुनावी फायदे के लिए उछाल रहा है। गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है और आगामी चुनावों में गठबंधन भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगा। बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री राजभर ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ विपक्ष पर तीखा प्रहार कर आगामी चुनावी माहौल को गर्माने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें