फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस बाइक रैली, VIDEO

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला पुलिस बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला पुलिसकर्मियों की यह बाइक रैली शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी, जहां नारी सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस बाइक रैली निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एंटी रोमियो अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और तेज किया जाएगा, ताकि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित माहौल में अपने कार्य कर सकें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद ले सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें