शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो ज्वैलर्स भी शामिल हैं, जो चोरी का माल खरीदते और बेचते थे।