फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते भाजपा के लोग, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 11:02 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार की शाम एक निजी कार्यक्रम के दौरान जनपद पहुंचे। इस दौरान एक होटल में मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ उनके लिए नया नहीं है, यह उनका घर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने देश को पीछे धकेल दिया है और जनता को सौहार्दपूर्ण वातावरण में जीने नहीं दिया जा रहा है। भाजपा के लोग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं करते, बल्कि हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद जैसे विषयों पर जनता को भटकाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें