छुआछूत का भेद समाप्त करने के अभियान में भारत रक्षा दल द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार व अन्य अधिवक्ताओं ने एक साथ किया। भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि कि हमारा दल अपने स्थापना काल 1997 से समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करते कर रहा है। प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में सामूहिक खिचड़ी भोज होता है। इस भोज का आयोजन हमारे सभी इकाइयों के कार्यकर्ता अपने गांव -बाजार में इस महीने करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने खिचड़ी पर्व का आयोजन किया कि इस त्यौहार में खिचड़ी सब छोटे बड़े के घर में बने जिससे समता बनेगी। भोज में खिचड़ी के साथ दही, अचार, चूड़ा, लाई, गट्टा, भेली की भी व्यवस्था की गई है। भोज में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।