फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला पर धमकी देने और CCTV तोड़ने का आरोप, पीड़िता ने DM को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 09:18 PM IST

आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासिनी प्रियंका मौर्या पत्नी अवधेश मौर्य ने मनबढ़ महिला से परेशान होकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने ज्ञापन सौंपकर उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि एक महिला जो मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव की निवासिनी है। उसने उसके देवर अशोक मौर्य के विरुद्ध मुकदमा संख्या 342, 2024 धारा 376, 313 ,504 भादवि का मुकदमा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ में दर्ज कराया। जिस मामले में पीड़िता के देवर को गिरफ्तार किया गया था और जमानत पर रिहा होने के बाद से महिला ने पीड़िता के देवर अशोक मौर्य को ढूंढते हुए पीड़िता के घर पर आकर हंगामा व गाली गलौज की जान माल की भी धमकी भी दी। उक्त महिला ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और धमकी देते हुए आत्मदाह कि चेतावनी दी। पीड़िता ने बताया है कि उसके इस कार्य से पूरा परिवार डर व दहशत में जी रहा है। पीड़िता ने बताया कि इसकी सूचना व स्थानीय थाने पर भी दिए पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण उसे आज मजबूर होकर यहां आना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें