कृषि विभाग भारत सरकार की संयुक्त निदेशक प्रियंका कुमारी ने रविवार को सोहावल तहसील क्षेत्र के सलारपुर ग्राम पंचायत में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उनके समक्ष विधिवत क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया शुरू कराई गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर फसल की स्थिति और उत्पादन के बारे में जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े किसानों की आय और सरकारी योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार, लेखपाल राहुल यादव, राजस्व निरीक्षक ध्रुवराज यादव, एडीओ (एजी) सुभाष शुक्ला, जिला अपर सांख्यिकी अधिकारी मानवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।