फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर प्रशासन की कार्रवाई, केंद्र सील, उपकरण जब्त

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Mar 2026 05:13 PM IST

अम्बेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। यादव चौक स्थित अबीहा डायग्नोस्टिक सेंटर पर एसडीएम राहुल गुप्ता एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बादल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर केंद्र को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल एक महिला कर्मचारी मिली, जो केंद्र से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रही। टीम ने वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों के साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि उसी परिसर के बगल में एक पैथोलॉजी सेंटर भी संचालित हो रहा था, जिसकी भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने पूरे परिसर को सील कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र पर पहले भी दो बार छापेमारी की गई थी, लेकिन हर बार यह बंद मिला। बुधवार को संचालन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार हरिराम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी तथा फार्मासिस्ट मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें