फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अम्बेडकरनगर। जनपद में बढ़ती रसोई गैस किल्लत के विरोध में महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा तो दे दिया, लेकिन समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के चलते रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और त्योहारों के समय यह समस्या और गंभीर हो गई है। महिला सभा की जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि “मोदी सरकार ने महिलाओं को गैस चूल्हा देकर अंधकार में धकेल दिया है। जब समय पर सिलिंडर ही नहीं मिलेगा तो योजना का क्या लाभ।” प्रदर्शनकारियों ने गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। महिलाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें