फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कड़ी सुरक्षा में नीट परीक्षा आयोजित, हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर

Bhupendra Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 01:23 PM IST

अंबेडकरनगर में पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर री-नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 5088 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन चरणों में सघन जांच की गई। कई अभ्यर्थी पुराना प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे, जिन्हें नया लाने को कहा गया। परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर पुलिस तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती थी। प्रत्येक प्रवेश द्वार और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। इसका उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकना था। प्रशासनिक अधिकारी भी केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थे। अभिभावक कड़ी धूप में छांव की तलाश करते दिखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें