फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में योग करने को हवाई पट्टी पर उमड़ी भीड़, अधिकारियों के साथ लोगों ने किया अभ्यास

अंबेडकरनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सुबह हर तरफ जोश और उत्साह देखने को मिला। मुख्य कार्यक्रम अकबरपुर स्थित राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित किया गया था। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में योग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। हवाई पट्टी के प्रमुख कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मुख्य अतिथि रहे। जिले भर में बड़ी संख्या में लोग योग में शामिल हुए। इसमें सबसे अधिक भीड़ राजकीय हवाई पट्टी में रही। यहां पर आयुष विभाग के प्रशिक्षक अशोक पासवान ने योग कराया। कहा कि, योग के माध्यम से हम अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रख सकते हैं। इस दौरान डीएम ईशा प्रिया, सीडीओ आनंद शुक्ला, एडीएम ज्योत्सना बंधु, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार, सीएमएस डॉ पीएन यादव आदि मौजूद रहे। इसके पुलिस लाइन, एकलव्य स्टेडियम में भी योग कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें