फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना के तहत कराई गई क्रॉप कटिंग, उत्पादन और उत्पादकता का किया गया आकलन

विनोद सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 05:25 PM IST

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की उत्पादकता तथा उत्पादन की आंकलन के लिए संपादित होने वाले क्राप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा शनिवार को तहसील फूलपुर के अंतर्गत ब्लाक बहादुरपुर के ग्राम गोतावां में किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रविंद्र रावत, अपर सांख्यिकी अधिकारी प्रयागराज हिना एवं आलोक पंकज, रणविजय, मनीष पांडेय, चन्दन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ उपस्थित रहे। फसल धान पर संपादित इन प्रयोगों से ग्राम पंचायत गोतावां की उत्पादकता 47 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई जोकि औसत है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में क्राप कटिंग प्रयोगों के सम्पादन की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें