फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग डीएम ने राजकीय बालगृह में मनाई छोटी दिवाली, बच्चों को बांटे फल

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को परिवार संग जिले में संचालित राजकीय बाल गृह का भ्रमण कर वहां आवासित बच्चों को फल मिठाइयां, नए कपड़े और पटाखे और खिलौने दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र द्वारा दिलाई जा रही शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के बारे में बच्चों से जानकारी ली और उनके अनुभव को भी सुना। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, रूबी मिराज, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर नितेश यादव, नीतू सिंह, मधु यादव, राकेश चौरसिया, मिथिलेश पाल, अंजली शुक्ला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन सहित सभी संस्थाओं के अधीक्षक व स्टाप रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें