फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरी किशोरी, ऊपर से गुजर गया पहिया; खून से सनी लाश को देख कांप गया कलेजा

Arun Parashar Updated Mon, 09 Mar 2026 11:06 PM IST

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के नगला कुर्रा अंडरपास के पास सोमवार शाम आलू की खुदाई कर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 14 वर्षीय सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरों की असुरक्षित ढुलाई पर प्रशासनिक उदासीनता को फिर उजागर किया है। गांव महुअर निवासी रामेश्वर की पुत्री सोनम आलू खुदाई करने वाले मजदूरों के साथ नगला ब्राह्मण में गई थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। नगला कुर्रा अंडरपास के पास अचानक ट्रॉली में झटका लगा। सोनम असंतुलित होकर नीचे गिर गई और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें