पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा कॉलोनी में बुधवार को घर में अकेली मौजूद 17 वर्षीय छात्रा की उसके प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक भी गंभीर घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार स्मृति (17) टीएस मिश्रा में बीसीए प्रथम वर्ष में सोमवार को ही दाखिला कराया था। पिता शैलेंद्र पांडे सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में कानपुर में एनसीसी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। सोमवार शाम वह अपनी पत्नी किरण के साथ अमेठी स्थित पैतृक गांव गए थे। घर पर स्मृति अकेली थी ,बुधवार को कॉलेज से लौटी बड़ी बहन ने पहली मंजिल पर पहुंचकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।