लखनऊ के हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान में समावेशी साहित्य संस्थान की ओर से स्थापना दिवस एवं साहित्यकार अखिलेश निगम 'अखिल' की पुस्तकों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) विनोद कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) आशुतोष कुमार मौजूद रहे। समारोह में समीक्षक उमेश कुमार प्रजापति 'अलख', डॉ. अमिता दुबे और तरुण प्रकाश सहित अन्य साहित्यकारों की उपस्थिति में अखिलेश निगम 'अखिल' की पुस्तकों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर समावेशी साहित्य संस्थान के नए लोगो का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक लेखन पर विचार-विमर्श हुआ तथा वक्ताओं ने साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया।