राजधानी लखनऊ में सीमैप के स्थापना दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली डॉ संजय कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक सीमैप व डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी, निदेशक सीएसआईआर-सीमैप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।