{"_id":"67e28ad0019cb1c6ad07471b","slug":"uncontrolled-bus-overturned-in-baghad-3-people-injured-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2761924-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी में यात्रियों से भरी बस पलटी, छह यात्री घायल, कमानी पट्टा टूटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी में यात्रियों से भरी बस पलटी, छह यात्री घायल, कमानी पट्टा टूटने से हुआ हादसा
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघड़ गांव में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। बस में 18 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हो गए।
घटना उस समय घटी जब तिवारी बस सेवा की बस क्रमांक एमपी 53 पी 0711 हत्था से भंवरसेन होते हुए बाघड़ सुबह 9:35 बजे पहुंची। जैसे ही बस आगे बढ़ी, अचानक उसका कमानी पट्टा टूट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और बस सड़क से नीचे गिरते हुए पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस एक बार पूरी तरह घूम गई, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब तिवारी बस सेवा की बस क्रमांक MP 53 P 0711 हत्था से भंवरसेन होते हुए बाघड़ सुबह 9:35 बजे पहुंची। जैसे ही बस आगे बढ़ी, अचानक उसका कमानी पट्टा टूट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और बस सड़क से नीचे गिरते हुए पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस एक बार पूरी तरह घूम गई, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन भेजा गया। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर ने बताया कि बस का पट्टा टूटने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।