{"_id":"67e2a693bd6b64a80805dbb7","slug":"the-accused-who-killed-his-brother-was-arrested-nogaon-arrested-him-within-14-hours-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2762327-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में चाकू से गोदा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में चाकू से गोदा था
छतरपुर जिले में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को भाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जमीन विवाद में भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्या को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात जिले के नौगांव कस्बे के गर्ल्स स्कूल चौराहा के पास पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल पड़े बृजकिशोर विश्वकर्मा को उपचार के लिए नौगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा परिवार में दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।
बीते दिन दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोद दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के बयान और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर थाना नौगांव में हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसके बाद आरोपी आनंद विश्वकर्मा निवासी नौगांव को गिरफ्तार कर लिया। साथि ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।