राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राधा ग्राम में पेंटर सुरेश लोधी की नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद भी खुले नाले को ढका नहीं गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्याप्त किया है। सुरेश की बेटी अंशिका ने कहा कि हमारी शिकायत पर पुलिस कह रही थी कि 'मर गया... तो मर जाने दो, हमसे क्या लेना देना'। रिश्तेदारों ने बताया कि परिजनों ने अपने पैसे खर्च करके कर्मचारी बुद्धा से सुरेश की तलाश कराई। कोई भी जिम्मेदार नहीं दिखा।