फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में योग गौरव सम्मान 2026 का आयोजन

Bhupendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 01:36 PM IST

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित 'विश्वेश्वरैया हॉल' में योग गौरव सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में योग के महत्व को बढ़ावा देना और योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम के दौरान सदस्य विधान परिषद इंजी अवनीश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग एक अनिवार्य माध्यम है। उन्होंने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया ताकि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस समारोह में योग गुरु स्वामी अभिषेक देव जी, डॉ रविंद्र मोहन आचार्य और गीता जी के साथ ही बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, योग प्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले साधकों को सम्मानित भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें